Tuesday, 17 November 2026

अरण्यकाण्ड

तब सक्रोध निसिचर खिसिआना। काढ़ेसि परम कराल कृपाना।। काटेसि पंख परा खग धरनी। सुमिरि राम करि अद्भुत करनी।।_अर्थ_तब खिसियाये हुए रावण ने क्रोधयुक्त होकर अत्यन्त भयंकर कटार निकाली और उससे जटायु के पंख काट डाले। पक्षी ( जटायु ) श्रीरामजी की अद्भुत लीला का स्मरण करके पृथ्वी पर गिर पड़ा।

सीतहि जान चढ़ाई बहोरी। चला उताइल त्रास न थोरी।। क्रांति बिलाप जाति नभ सीता। ब्यावर बिबस तनु मृगी सभीता।।_अर्थ_सीताजी को फिर रथ पर चढ़ाकर रावण बड़ी उतावली के साथ चढला, उसे भय कम न था। सीताजी आकाश में विलाप करती हुई जा रही हैं। मानो ब्यान के वश में पड़ी हुई ( जाल में फंसती हुई ) कोई भयभीत हिरणी हो।

गिरि पर बैठै कपिन्ह निहारी। कहि हरि नाम दीन्ह पट डारी।। जेहिं बिधि सीतहि सो लै गयऊ। बन अषोक महं लागत भयऊ।।_अर्थ_पर्वत पर बैठे हुए बंदरों को देखकर सीताजी ने हरिनाम लेकर वस्त्र डाल दिया। इस प्रकार वह सीताजी को ले गया और अशोक वन में जा रखा।

हारि परा खल बहु विधि भय अरु प्रीति देसाई। तब असोक पादप तरु राखिसि जतन कराइ।।_अर्थ_सीताजी को बहुत प्रकार से भय और प्रीति दिखलाकर जब वह दुष्ट हार गया, तब उन्हें यत्न कराके ( सब व्यवस्था ठीक कराके ) अशोक_वृक्ष के नीचे रख दिया।

जेहिं बिधि कपट कुरंग संग धाइ चले श्रीराम। सो छबि सीता राखि उर रटति रहति हरि नाम।।_अर्थ_जिस प्रकार कपट मृग के साथ श्रीरामजी कपट मृग के साथ श्रीरामजी दौड़ चले थे, उसी छबि को हृदय में रखकर वे हरिनाम ( रामनाम ) रटती रहती हैं।


रघुपति अनुजहिं आवत देखी। बाहिज चिंता कीन्ह बिसेषी।। जनक सुता परिहरहु अकेली। राहु तात बचन मम पेली।।_अर्थ_( इधर ) श्री रघुनाथजी ने छोटे भाई लक्ष्मण को आते देखकर बाह्य रूप में बहुत चिंता की ( और कहा_) हे भाई ! तुमने जानकी जी को अकेली छोड़ दिया और मेरी आज्ञा का उल्लंघन कर यहां चले आते !


निसिचर निकल फिरहिं बन माहीं। मम मन सीता आश्रम नाहीं।। गहि पद कमल अनुज कर जोरी। कहेउ नाथ कछु मोहि न खोरी।।_अर्थ_राक्षसों के झुंड वन में फिरते रहते हैं। मेरे मन में ऐसा आता है कि सीता आश्रम में नहीं है। छोटे भाई लक्ष्मण जी ने श्रीरामजी के चरणकमल पकड़कर हाथ जोड़कर कहा _हे नाथ ! मेरा कुछ भी दोष नहीं है।

अनुज समेत गए प्रभु तहंवा। गोदावरि तट आश्रम जहवां।।  आश्रम देखि जानकी हीना। भए बिकल जस प्राकृत दीना।।_अर्थ_लक्ष्मणजीसहित प्रभु श्रीरामजी वहां गये जहां गोदावरी के तट पर उनका आश्रम था। आश्रम को जानकी जी से रहित देखकर श्रीरामजी साधारण मनुष्य की भांति व्याकुल और दु:खी हो गये।


हा गुन खानि जानकी सीता। रूप सील ब्रत नेम पुनीता।। लछिमन समझाए बहु भांती। पूछत चले लता तरु पांती।।_अर्थ_( वे विलाप करने लगे_) हां गुणों की खान जानकी ! हा रूप, शील, व्रत और नियमों में पवित्र सीते ! लक्ष्मणजी ने बहुत प्रकार से समझाया। तब श्रीरामजी लताओं और वृक्षों की पंक्तियों से पूछते हुए चले।

हे खग मृग से मधुकर श्रेनी। तुम्ह देखी सीता मृगनैनी।। खंजन सुख कपोत मृग मीना। मधुप निकल कोकिला मलीना।।_अर्थ_हे पक्षियों ! हे पशुओं ! हे भौंरों के पंक्तियों ! तुमने कहीं मृगनैनी सीता को देखा है ? खंजन, तोता, कबूतर, हिरन, मछली, भौंरों का समूह, प्रवीण कोयल,

कुंद कली दाड़िम दामिनी। कमल सरद चन्द्र अहिभामिनी।। बरुन पास मनोज धनु हंसा। गजब केरि निज सुनते प्रसंसा।।_अर्थ_कुन्दकली, अनार, बिजली, कमल, शरद् का चन्द्रमा और नागिनी, वरुण का पान, कामदेव का धनुष, हंस, गए और सिंह_ये सब आज अपनी प्रशंसा सुन रहे हैं।

श्रीफल कनक कदलि हरषाहीं। नेकु न संकट सकुच मन माहीं।। सुनु जानकी मोहि बिनु आजू। हरे सकल पाई तनु राजू।।_अर्थ_बेल, सुवर्ण और केला हर्षित हो रहे हैं। इनके मन में जरा भी शंका और संकोच नहीं है। हे जानकी ! सुनो, तुम्हारे बिना ये सब आज ऐसे हर्षित हैं, मानो राज पा गये हों। ( अर्थात् तुम्हारे अंगों के सामने ये सब तुच्छ, अपमानित और लज्जित थे। आज तुम्हें न देखकर ये अपनी शोभा के अभिमान में फूल रहे हैं )

जि,मि सहित जाता अंग मोहि पाहीं। प्रिया बेगि प्रगटसि कस माहीं।। जेहिं बिधि खोजते बिलपत स्वामी। मनहु यहां बिरही अति कामी।।_अर्थ_ तुमसे यह अंक ( स्पर्धा ) कैसे सही जाती है ? हे प्रियेश ! तुम शीघ्र ही प्रगट क्यों नहीं होती ? इस प्रकार अनंत ब्रह्मांडों के अथवा महामहिमामयी श्रीसीताजी को खोजते हुए इस प्रकार विलाप करते हैं, मानो कोई महाविरही और अत्यन्त कामी पुरुष हो।

पूरनकाम राम सुख रासी। मनुज चरित कर आज अबिनासी।। आंखें परा गीधपति देखा। सुमित राम चरन जिन्ह रेखा।।_अर्थ_पूर्णकाम, आनंद की राशि, अजन्मा और अबिनाशी श्रीरामजी मनुष्यों के_से चरित्र कर रहे हैं। आगे  ( जाने पर ) उन्होंने गीध पति जटायु को पड़ा देखा। वह श्रीरामजी के चरणों का स्मरण कर रहा था, जिनमें (ध्वजा_कुलिश आदि की ) रेखाएं ( चिह्न ) हैं।

कर सरोज सिर परसेउ कृपासिन्धु रघुबीर। निरखि राम छबि नाम मुख भिड़ंत भी सब पीरा।।_अर्थ_कृपासागर श्रीरघुवीर ने अपने करकमल से उसके सिर का स्पर्श किया ( उसके सिर पर करकमल फेर दिया )। शोभाधाम श्रीरामजी का ( परमसुंदर ) मुख देखकर उसकी सब पीड़ा जाती रही।

तब कह गीध बचन धरि धीरा। सुनहु राम भोजन भव मीरा।। नाथ दसानन यह गति कीन्ही। तेहि खल जनक सुता हरि लीन्ही।।_अर्थ_तब धीरज धरकर गीध ने यह वचन कहा_हे भव ( जन्म _मृत्यु )_के भय का नाश करनेवाले श्रीरामजी ! सुनिये । हे नाथ ! रावण ने मेरी यह दशा की है। उसी दुष्ट ने जानकी जी को हर लिया है।

लै लच्छिन दिसि गयउ गोसाईं। बिलपति अति कुररी की नाईं।। दरस लागि प्रभु राखेउं प्राना। चरन तहत अब कृपानिधाना।।_अर्थ_हे गोसाईं ! वह उन्हें लेकर दक्षिण दिशा को गया है सीताजी कुररी ( कुर्ज )_की तरह अनेक विलाप कर रही थीं। हे प्रभो ! मैंने आपके दर्शनों के लिये ही प्राण रोक रखें थे ! हे कृपानिकेता न ! अब ये चलना ही चलना ही चाहते हैं।

राम कहा तनु राहु ताता। मुख मुसुकाही तेहि बाता। जाकर नाम मरत मुख आवा। अधमउ मुकुत होइ श्रुति गावा।।_अर्थ_श्रीरामचन्द्रजी ने कहा_हे तात ! शरीर को बनाते रहिये। तब उसने मुस्कराते हुए मुंह से यह बात कही_मरते समय जिनका नाम मुख में आ जाने से अधम ( महान् पापी ) भी मुक्त हो जाता है, ऐसा वेद गाते हैं।

सो मम लोचन गोचर आगें। राखौं देह नाथ केहि लागे।। जल भभरि नयन कहहिं रघुराई। तात कर्म निज तें गति पाई।।_अर्थ_वही ( आप ) मेरे नेत्रों के सामने खड़े हैं। हे नाथ ! अब मैं किस कमी ( की पूर्ति )_के लिये देह रखूं ? नेत्रों में जल भरकर श्री रघुनाथजी कहने लगे_हे तात ! आपने अपने श्रेष्ठ कर्मों से ( दुर्लभ ) गति पायी है।

परहित बस जिन्ह के मन माहीं। तिन्ह कहं जग दुर्लभ कछु नाहीं।। तनु तजि तात जाहु मम धामा। देउं काह तुम पूरनकामा।।_अर्थ_जिन के मन में दूसरे का हित बसता है ( समाया रहता है ), उनके लिये जगत् में कुछ भी ( कोई भी गति ) दुर्लभ नहीं है। हे तात ! शरीर छोड़कर आप मेरे परमधाम में जाइये। मैं आपको क्या दूं ? आप तो पूर्णकाम हैं ( सबकुछ पा चुके हैं )।

सीता सरन तात जनि कहुं पिता बन जाइ। जौं मैं राम तो कुल सहित कहिहि दसानन आइ।।_अर्थ_ हे तात ! सीताहरण की बात आप जाकर पिताजी से न कहियेगा। यदि मैं राम हूं तो दशमुख रावण कुटुम्बसहित वहां आकर स्वयं ही कहेगा।

गीध देह धदि धरि हरिरूपा। भूषण बहु पट पीट अनूपा।। स्याम गाय बिहार हुए चारी। अस्तुति करत नयन हरि बारी।।_अर्थ_जटायु ने गीध की देह त्यागकर हरि का रूप धारण किया और बहुत _से अनुपम ( दिव्य ) आभूषण और ( दिव्य ) पीताम्बर पहन लिये। श्याम शरीर है, दीवाल चार भुजाएं हैं और नेत्रों में ( प्रेम तथा आनन्द के आंसुओंका ) जल भरकर वह स्तुति कर रहा है_

जय राम रूप अनूप निर्गुन सगुन गुन प्रेरक सही। दससीस बाहु प्रचंड खंडन चंड सर मंडन मही।। पाथोद गाय सरोज मुख राजीव आयत लोचनं। नित नौमि रामु कृपाल बाहु बिशाल भव भय मोचनं।।_अर्थ_हे रामजी ! आपकी जय हो। आपका रूप अनुपम है, आप निर्गुण हैं, सगुन हैं और सत्य ही गुणों के ( माया के ) प्रेरक हैं। दस सिर वाले रावण की प्रचंड भुजाओं को खण्ड_खण्ड करने के लिये प्रचण्ड बाण धारण करनेवाले, पृथ्वी को सुशोभित करनेवाले, जलयुक्त मेघ के समान श्याम शरीर वाले, कमल के समान मुख और ( लाल ) कमल के समान विशाल नेत्रोंवाले, विशाल भुजाओं वाले और भव_भय से छुड़ानेवाले कृपालु श्रीरामजी को मैं नित्य नमस्कार करता हूं।

बलमप्रमेयमनादिमजमब्यक्तमेकमगोचरं । गोविन्द गोपर द्वंदहर बिग्यानघन धरनीधरं।। जे राम मंत्र जपंत संत अनंत जन मन रंजनं। नित नौमि राम अकामप्रिय कामादिक खल दल गंजनं।।_अर्थ_आप अपरिमित बलवाले हैं, अनादि, अजन्मा, अव्यक्त ( निराकार ), एक, अगोचर ( अलक्ष्य ), गोविंद ( वेदवाक्यों द्वारा जानने योग्य ), इन्द्रियों से अतीत, ( जन्म_मरण, सुख_दुख, हर्ष_शोकादि ) द्वन्दों को हरनेवाले, विज्ञान की घनमूर्ति और पृथ्वी के आधार हैं तथा जो संत राममंत्र को जपते हैं, उन अनंत सेवकों के मन को आनन्द देनेवाले हैं। उन निष्काम प्रिय ( निष्काम जनों के प्रेमी अथवा उन्हें प्रिय ) तथा काम आदि दुष्टों ( दुष्ट_वृतियों ) के दल का दलन करनेवाले श्रीरामजी को मैं नित्य नमस्कार करता हूं।

जेहि श्रुति निरंजन ब्रह्म व्यापक बिरज के कहि गावहीं। करि ध्यान घ्यान बिराग जोग अनेक मुनि जेहिं पावहीं।। सो प्रगट करुनाकंद सोभा बृंद अग जग मोहई। मम हृदय पंकज भृंग अंग अंग बहु छबि सोहई।।_अर्थ_ जिनको श्रुतियां निरंजन ( माया से परे ), ब्रह्म, व्यापक, निर्विकार और जन्मरहित कहकर गान करती हैं। मुनि जिन्हें ध्यान, घ्यान, वैराग्य, और योग आदि अनेक साधन करके पाते हैं। वे ही करुणाकंद, शोभा के समूह ( स्वयं श्रीभगवान ) प्रकट होकर जड़_चेतन समस्त जगत् को मोहित कर रहे हैं। मेरे हृदय कमल के भ्रमरूप उनके अंग_अंग में बहुत _से कामदेवों की छवि शोभा पा रही है।

जो अगम सुगम सुभाव निर्मल असम सम सीतल सदा। प्रस्तुति जं जोगी जतन करि करत मन गो बस सदा। सो राम रमा निवास संतत दास बस त्रिभुवन धनी। मम उर बहु सो समन संस्कृति जासु कीर्ति पावनी।।_अर्थ_जो अगम और सुगम हैं, निर्मल स्वभाव हैं, विषय और सम हैं और सदा शीतल ( शान्त ) हैं। मन और इन्द्रियों को सदा वश में करते हुए योगी बहुत साधन करने पर भी जिन्हें देख पाते हैं, रमा निवास श्रीरामजी निरन्तर अपने दासों के वश में रहते हैं, वे ही मेरे हृदय में निवास करें, जिनकी पवित्र कीर्ति आवागमन को मिटानेवाली हैं।

अबिरल भगति मागि बल गीध गयउ हरिधाम। तेहि की क्रिया जथोचित निज कर कीन्ही राम।।_अर्थ_अखण्ड भक्ति का वर मांगकर गृध्रराज जटायु श्रीहरि के परमधाम को चला गया। श्रीरामचन्द्रजी ने उसकी ( दाहकर्म आदि सारी ) क्रियाएं यथायोग्य अपने हाथों से कीं।

कोमल चित अति दीन दयाला। कारन बिनु रघुनाथ कृपाला।। गीध अधम खग आमिष भोगी। गति दीन्ही जो जाचत जोगी।।_अर्थ_श्रीरघुनाथजी अत्यन्त कोमल चित्त वाले, दीन दयालु और बिना ही कारण कृपालु हैं। गीध ( पक्षियों में भी ) अधम पक्षी और मांसाहारी था, उसको भी वह दुर्लभ गति दी, जिसे योगीजन मांगते रहते हैं।

सुनहु उमा ते लोग अभागी। हरि तजि होहिं बिषय अनुरागी।। पुनि सीतहि खोजत द्वौ भाई। चले बिलोकत बन बहुताई।।_अर्थ_( शिवजी कहते हैं_) हे पार्वती ! सुनो, वे लोग अभागे हैं जो भगवान को छोड़कर विषयों से अनुराग करते हैं। फिर दोनों भाई सीताजी को खोजते हुए आगे चले। वे वन की सघनता देखने जाते हैं।

संकुल लता बिटप घन कानन। बहु खग मृग तहं गज पंचानन।। आवत पंथ कबंध निपाता। जेहिं सब कहीं साप कै बाता।।_अर्थ_वह सघन वन लताओं और वृक्षों से भरा है। उसमें बहुत _से पक्षी, मृग, हाथी और सिंह रहते हैं। श्रीरामजी ने रास्ते में आते हुए कबंध राक्षस को मार डाला। उसने अपने शाप की सारी बातें कही।


दुरबासा मोहि दीन्ही सापा। प्रभु पद देखि मिटा सो पापा।। सुनु गंदर्भ कहउं मैं तोही। मोहि न सोहाई ब्रह्म कुल द्रोही।।_अर्थ_( वह बोला_) दुर्वासाजी ने मुझे शाप दिया था। अब प्रभु के चरणों को देखने से वह पाप मिट गया। ( श्रीरामजी ने कहा_) हे गन्धर्व ! सुनो ! मैं तुम्हें कहता हूं, ब्राह्मण कुल से द्रोह करनेवाला मुझे नहीं सुहाता। मन क्रम बचन कपट  कपट तजि जो कर भूसुर सेव। मोहि समेत बिरंचि सिव बस ताकें सब देव।।_अर्थ_ मन , वचन और कर्म से कपट छोड़कर जो भूदेव ब्राह्मणों की सेवा करता है, मुझ समेत ब्रह्मा, शिव आदि सब देवता उसके वश में हो जाते हैं।


मन क्रम बचन कपट  कपट तजि जो कर भूसुर सेव। मोहि समेत बिरंचि सिव बस ताकें सब देव।।_अर्थ_ मन , वचन और कर्म से कपट छोड़कर जो भूदेव ब्राह्मणों की सेवा करता है, मुझ समेत ब्रह्मा, शिव आदि सब देवता उसके वश में हो जाते हैं।


सापत ताड़त परुष कहंता। बिप्र पूज्य अब गावहिं संता।। पूजिअ बिप्र सील गुन हीना। सूद्र न गुन गन ग्यान प्रबीना।।_अर्थ_शाप देता हुआ, मारता हुआ और कठोर वचन कहता हुआ भी ब्राह्मण पूजनीय है, ऐसा संत कहते हैं। शील और गुण से हीन भी ब्राह्मण पूजनीय है। और गुणगणों से युक्त और घ्यान में निपुण भी शूद्र पूजनीय नहीं है।

कहि निज धर्म ताहि समुझावा। निज पद प्रीति देखि मन भावा।। रघुपति चरन कमल सिरु नाई। गयी गगन आपनि गति पाई।।_अर्थ_श्रीरामजी ने अपना धर्म ( भागवत धर्म ) कहकर उसे समझाया।अपने चरणों में प्रेम देखकर वह उनके मनको माया। तदनन्तर श्री रघुनाथजी के चरणकमलों में सिर नवाकर वह वह अपनी गति ( गन्धर्व का स्वरूप ) पाकर आकाश में चला गया।


ताहि देखि गति राम उदारा। सबरी कें आश्रम पगु धारा।। सबरी देखि राम गृहं आए। मुनि के बचन राम जिअं भाए।।_अर्थ_उदार श्रीरामजी उसे गति देकर श्रीजी के आश्रम में पधारे। शबरीजी ने श्रीरामचन्द्र जी को घर में आये देखा, तब मुनि मतंगजी के वचनों को याद करके उनका मन प्रसन्न हो गया।


सरसिज लोचन बाहु बिसाला। जटा मुकुट सिर उर बनमाला।। सादर जल लै चरन पखारे। पुनि सुंदर आसन बैठारे।।_अर्थ_ वे प्रेम में मग्न हो गयीं, मुख से वचन नहीं निकलता। बार_बार चरण कमलों में सिर नवा रही हैं। फिर उन्होंने जल लेकर आदरपूर्वक दोनों भाइयों के चरण धोये और उन्हें सुन्दर आसनों पर बैठाया।

प्रेम मगन मुख बचन न आवा। पुनि पुनि पद सरोज सिर नावा।। सादर जल लै चरन पखारे ।पुनि सुंदर आसन बैठारे।।_अर्थ_वे प्रेम में मग्न हो गयीं, मुख से वचन नहीं निकलता। बार_बार चरणकमलों में सिर नवा रही हैं। फिर उन्होंने जल लेकर आदरपूर्वक दोनों भाइयों के चरण धोये और फिर उन्हें सुन्दर आसनों पर बैठाया।

कंद मूल फल सुरसा अति दिए राम कहुं आनि। प्रेम सहित प्रभु खाएं बारंबार बखानि।।_अर्थ_उन्होंने अत्यंत रसीले और स्वादिष्ट अन्दर, मूल और फल लाकर श्रीरामजी को दिये। प्रभु ने बार_बार प्रशंसा करके उन्हें प्रेम सहित खाया।

पानि जोरि आगें भई ठाढ़ी। प्रभुहि बिलोकि प्रीति अति बाढ़ी।। केहिं बिधि अस्तुति करौं तुम्हारी। अधम जाति मैं जड़मति भारी।।_अर्थ_फिर वे हाथ जोड़कर आगे खड़ी हो गयीं। प्रभु को देखकर उनका प्रेम अत्यन्त बढ़ गया। ( उन्होंने कहा_) मैं किस प्रकार आपकी स्तुति करूं ? मैं नीच जाति की और अत्यन्त मूढ़बुद्धि हूं। 


अधम ते अधम अधम अति नारी। तिन्ह महं मैं मतिमंद अघारी।। कह रघुपति सुनु भामिनि बाता। मानउं एक भगति कर नाता।।_अर्थ_जो अधम से भी अधम है, स्त्रियां उनमें भी अंत।यन्त अधम हैं; और उनमें भी हे पापनाशक ! मैं मन्दबुद्धि हूं। श्रीरघुनाथजी ने कहा_हे भामिनि ! मेरी बात सुन। मैं तो केवल एक भक्ति ही का सम्बन्ध मानता हूं।


जाति पांति कुल धर्म बड़ाई। धन बल परिजन गुन चतुराई।। भगति हीन नर सोहई कैसा। बिनु जल बारिद देखिए जैसा।।_अर्थ_ जाति, शांति, कुल, धर्म, बड़ाई, धन, बल, कुटुम्ब, गुण और चतुरता_इन सब के होने पर भी भक्ति से रहित मनुष्य कैसा लगता है, जैसे जलहीन बादल ( शोभाहीन ) दिखायी पड़ता है।


नवधा भगति कहुं तोहि पाहीं। सावधान सुनु धरु मन माहीं।।प्रथम भगति संतन्ह कर संगा। धूसरित रति मम कथा प्रसंगा।।_अर्थ_अब मैं तुझसे अपनी नवधा भक्ति कहता हूं। तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर। पहली भक्ति है संतों का सत्संग। दूसरी भक्ति है मेरे कथा_प्रसंग में प्रेम।


गुरु पद पंकज सेवा तीसरि भगति अमान। चौथ भगति मम गुन गन करइ कपट तजि गान।।_अर्थ_तीसरी भक्ति है अभिमान रहित होकर गुरु के चरण_कमलों की सेवा और चौथी भक्ति यह है कि कपट छोड़कर मेरे गुण समूहों का गान करे।